35.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

रायपुर में पुजारी के घर से चोरी हुआ सोने का मुकुट,ताला तोड़कर घुसा था नाबालिग,6 लाख का माल हुआ जब्त…

HomeChhattisgarhरायपुर में पुजारी के घर से चोरी हुआ सोने का मुकुट,ताला तोड़कर...

Date:

रायपुर : 07 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

राजधानी रायपुर में एक पुजारी के घर पर 17 साल के नाबालिग ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी के मुताबिक वह अपने दादा के साथ घर में ताला लगाकर मंदिर गया हुआ था, तभी ये घटना हुई।

टिकरापारा पुलिस की दर्ज FIR में डेढ़ लाख की चोरी की जानकारी है, लेकिन अब चोर के पास से करीब 6 लाख का माल बरामद किया गया है। सोने के जेवर

मेन गेट का ताला टूटा हुआ था

प्रार्थी अभिषेक शर्मा ने FIR में पुलिस को बताया कि वह गोल बाजार स्थित प्राचीन शनि मंदिर में पूजा पाठ करता है। 21 जुलाई को शाम को साढ़े 6 बजे वह अपने दादा हजारी लाल शर्मा के साथ घर में ताला लगाकर मंदिर गया था। करीब 1 घंटे बाद दोनों घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

बैग के अंदर से कैश पार

चोर ने घर से सोने का मुकुट, 4 चांदी की चेन, चांदी के सिक्के, पायल और बैग के अंदर रखें 90 हजार रुपए नगद की चोरी कर ली। इसके अलावा स्टेट बैंक और बड़ोदा बैंक का ATM कार्ड भी चोर ले भागे। इस मामले में अभिषेक ने टिकरापारा थाने में शिकायत FIR दर्ज करवाई थी। जिसमें करीब डेढ़ लाख की चोरी की बात लिखी थी।

नाबालिग ने की थी चोरी

पुलिस को घटनास्थल के आसपास मिले CCTV और सबूतों के आधार पर जांच में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को एक नाबालिग के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। नाबालिग के पास से सोने-चांदी के गहने और कैश समेत करीब 6 लाख का माल बरामद हुआ है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...