32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

अब रेलवे टिकिट काउंटर पर भी ऑनलाइन भुगतान की सुविधा जल्द…

HomeChhattisgarhअब रेलवे टिकिट काउंटर पर भी ऑनलाइन भुगतान की सुविधा जल्द...

Date:

कम समय में ज्यादा टिकिटों का होगा वितरण,चिल्हर की समस्या से मिलेगी निजात .

रायपुर : 04 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी सुविधा का एलान किया गया है जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर टिकिट काउंटर पर जाने के बाद नकद राशी को लेकर जाने की चिंता ख़त्म हो जायेगी | हालांकि डेबिट कार्ड के द्वारा भुगतान कि सुविधा पहले भी उपलब्ध है | किन्तु अब रेलवे ने क्यू आर कोड से भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी है |

रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान सुविधा की पहल की गयी है | जिसके चलते अब यात्रियों को कम समय में आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध हो सकेगा और चिल्हर की समस्या से निजात मिल जायेगी |

SECR के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार रेलवे में कुल 500 QR CODE डिवाइस उपलब्ध कराये गए हैं | जिसके अनुसार बिलासपुर मंडल के अंतर्गत 205 टिकट काउंटर , रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 95, नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत 200 टिकट काउंटर पर लगाए जायेंगे | अगले माह यानी सितम्बर 2024 तक सभी 500 डिवाइस लगा दिए जायेंगे |

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...