26.6 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

रिकॉर्ड तोड़ मतदान,2019 में हुआ था 66% मतदान, इससे ज्यादा की भागीदारी अब हमारी जिम्मेदारी…

HomeRaipurरिकॉर्ड तोड़ मतदान,2019 में हुआ था 66% मतदान, इससे ज्यादा की भागीदारी...

Date:

रायपुर :

रायपुर लोकसभा के लिए मंगलवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 2019 के चुनाव में 66 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार वोट प्रतिशत बढ़ाने ​के लिए प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसलिए अब वोटरों की जिम्मेदारी है कि वे इससे कहीं ज्यादा मतदान करें।

वोटिंग के लिए मतदान दलों को सोमवार को ही मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार और बीटीआई ग्राउंड शंकरनगर से सभी दलों को मतदान सामग्री बांटी गई। राजधानी में गर्मी ज्यादा होने की वजह से मतदान कर्मियों को सुबह 6 बजे ही बुला लिया गया था। मतदान सामग्री लेने आई अधिकतर महिलाओं के साथ उनके पति और बच्चे भी थे।

इस दौरान उनके पति या घरवाले ही बच्चों को संभालते हुए दिखाई दिए। पहली बार ऐसा हुआ जब मतदान सामग्री को बस तक पहुंचाने के लिए ट्रॉली का भी इंतजाम किया गया था। रायपुर लोकसभा में कुल 23.75 लाख मतदाता है। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 11.88 लाख और पुरुष मतदाता 11.86 लाख हैं।

लोकसभा में 2385 और रायपुर जिले में 1907 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें 857 केंद्रों की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी। राज्यभर में रायपुर में सबसे ज्यादा 38 उम्मीदवार हैं। इसलिए सभी मतदान केंद्रों में तीन ईवीएम रखी जाएगी। मतदान दलों को एक बार केंद्रों में पहुंचने के बाद बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई।

आज मतदान करना ही है

  • 2385 मतदान केंद्रों में 23.75 लाख मतदाता करेंगे वोट, पहली बार समय भी सुबह 7 से शाम 6 बजे तक
  • सभी मतदान दलों को आदर्श बनाया, धूप से बचाने पंडाल और कुर्सियां लगी, हर बूथ में तीन ईवीएम मशीन
  • बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को वालिंटियर पहुंचाएंगे मतदान केंद्रों तक, सुरक्षा के लिए भी खास इंतजाम
  • बसों तक मतदान सामग्री पहुंचाने के लिए पहली बार शॉपिंग ट्रॉली भी दी, सामान रखने के लिए भी तैनाती
  • रायपुर लोकसभा में पुरुष मतदाता 11.86 लाख, उनसे ज्यादा 11.88 लाख महिला मतदाता, 304 थर्ड जेंडर

महिला कर्मी को चक्कर आया

मतदान सामग्री वितरण सेंटर बीटीआई ग्राउंड में 3 और सेजबहार में 10 बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया था। बीटीआई ग्राउंड में एक महिला कर्मचारी को चक्कर आ गया था। उनका शुगर लेवल बढ़ गया था। आइसोलेशन वार्ड में इलाज के बाद उन्हें मतदान केंद्र रवाना किया गया।

देर रात तक जमा होंगी मशीनें

इस बार मतदान का समय शाम 5 के बजाय 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद करीब एक घंटा मशीन को सील और मतदान रिपोर्ट तैयार करने में लगेगा। इसके बाद ही सभी मशीनें सेजबहार में पहुंचाई जाएगी। इस वजह से मशीनें जमा करने का काम देर रात तक जारी रहेगा। हालांकि इसके लिए अभी से व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...