26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

महासमुंद लोकसभा में स्ट्रांग रूम सील,पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियो ग्राफी, केंद्रीय बल और CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी…

HomeChhattisgarhमहासमुंद लोकसभा में स्ट्रांग रूम सील,पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियो ग्राफी, केंद्रीय...

Date:

महासमुंद :

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग के बाद मतदान दल के लौटने का सिलसिला शुक्रवार रात से जारी है। शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी प्रभात मलिक की मौजूदगी में चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम को सील किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अलग-अलग विधानसभा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में 1080 EVM को रखकर सामान्य प्रेक्षक, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील कर केन्द्रीय सुरक्षा बल को सुरक्षा के लिए सौंप दिया है। वहीं, मतदान दल का जिला प्रशासन ने फूल और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

महासमुंद लोकसभा में 73.83 हुई वोटिंग

  • महासमुंद विधानसभा में 68.12 प्रतिशत
  • खल्लारी में 69.47 प्रतिशत
  • बसना में 73 प्रतिशत
  • सरायपाली में 74.08 प्रतिशत
  • राजिम में 74.69 प्रतिशत
  • बिन्द्रानवागढ में 80.10 प्रतिशत
  • धमतरी में 74 प्रतिशत
  • कुरुद में 76.80 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

शांतिपूर्ण हुआ मतदान

महासमुंद लोकसभा के रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि, कुछ मतदान केन्द्रों में ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतें मिली थी। जिसे तत्काल रिप्लेस कर मतदान शुरू करवा दिया गया था। इस तरह पूरे लोकसभा में मतदान शांतिपूर्ण हुआ है। सभी मतदान दल सकुशल वापस आ गए हैं।

इनकी मौजूदगी में सील हुआ स्ट्रांग रूम

स्ट्रांग रूम सील करने के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रवि साहू, उमेश साहू, सृष्टि चन्द्राकार, ओंकारेश्वर सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, राजनीतिक दल के पदाधिकारी मौजूद थे। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी कराई गई है। इन चारों स्ट्रांग रूम को 4 जून मतगणना के दिन सुबह सभी की मौजूदगी में खोला जाएगा।

स्ट्रांग रूम सील करने के बाद कलेक्टर मलिक ने अधिकारियों सहित स्ट्रांग रूम, कृषि उपज मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए लगाई गई CCTV कैमरे की मॉनिटरिंग कक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...