30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

हाथियों का आतंक, हाथियों ने तोडा किसान का घर…

HomeChhattisgarhहाथियों का आतंक, हाथियों ने तोडा किसान का घर...

Date:

बलरामपुर :

रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर वनपरिक्षेत्र के कोटी बीट क्षेत्र में शनिवार रात दल से बिछड़े हाथी ने किसान के घर को तोड़ दिया। हाथी ने घर के अंदर रखे अनाज को भी खा लिया। यहां हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथियों ने 5 किसानों की फसलों को भी रौंद दिया है। वन अमला हाथी प्रभावित गांवों में तैनात है और इनकी निगरानी में जुटा हुआ है। इधर गांव में हाथियों को देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। उनके बीच जानमाल का खतरा बना हुआ है।

वनपरिक्षेत्र वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत कोटी के डारीडीह गांव में शनिवार रात दल से बिछड़ा एक हाथी किसान प्रह्लाद कश्यप के घर पहुंच गया। उसकी चिंघाड़ सुनकर बड़ी मुश्किल से घर में मौजूद लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। हाथी ने किसान के घर को तोड़ा और अनाज चट कर गया। उसने सामान को भी तोड़ दिया। इधर हाथियों का झुंड खेतों में तैयार गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। बलरामपुर जिले में हाथियों का आतंक पिछले एक महीने से जारी है। वन विभाग के कर्मचारी हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को रात के समय घर से बाहर नहीं निकलने की समझाइश दी है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हाथियों ने एक महीने में 45 से अधिक किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। विभाग पीड़ित किसानों के फसलों का आकलन कर मुआवजा रिपोर्ट बनाने में जुटा हुआ है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...