18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर एयरपोर्ट पर अब 1 मिनट में होगी सिक्योरिटी चेकिंग,आज से डिजी यात्रा ऐप का ट्रायल हुआ शुरू…

HomeRaipurरायपुर एयरपोर्ट पर अब 1 मिनट में होगी सिक्योरिटी चेकिंग,आज से डिजी...

Date:

रायपुर :

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहली बार 15 अप्रैल से डिजी हवाई यात्रा ऐप का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। इससे अब गेट पर यात्रियों की जांच में महज एक से दो मिनट का समय लगेगा। इससे पहले, 15-20 मिनट का समय लगता था।

यह सुविधा सबसे पहले विस्तारा एयरलाइंस में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी। कुछ दिनों बाद सभी एयरलाइंस के यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से उनके यात्रियों को अभी सुविधा नहीं मिल पा रही है।

14 नए एयरपोर्ट पर शुरू की जा रही यह सुविधा

हवाई यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 14 नए हवाईअड्डों पर यह सुविधा शुरू की जा रही है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए हवाई यात्रियों को अपने मोबाइल में डिजी यात्रा ऐप डाउनलोड करना होगा।रायपुर में विस्तारा एयरलाइंस ने इसकी शुरुआत कर दी है और सबसे ज्यादा इसी एयरलाइंस की फ्लाइट हैं। इंडिगो प्रबंधन का भी कहना है कि जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

क्या है डिजी यात्रा ऐप ?

डीजी यात्रा ऐप के माध्यम से यात्री को एयरपोर्ट पर लगे बार-कोड को स्कैन करना होता है। जिसके जरिए यात्री के डॉक्यूमेंट सीधे एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनी को दिख जाते हैं, यह डाटा एनक्रिप्टेड होता है। यात्री को आधार नंबर के हिसाब से एनरोलमेंट करने का मौका मिलता है।

डिजी यात्रा का उपयोग कैसे करें ?

जिन एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत हो गई है, वहां डिजी यात्रा पैसेंजर्स के लिए अलग गेट बनाया गया है। इस गेट पर आपको अपना बोर्डिंग पास या ई-टिकट (मोबाइल में प्रिंट या सॉफ्ट कॉपी) को स्कैन करना होगा। बार कोड/क्यूआर कोड को स्कैन करने पर सिस्टम, यात्री विवरण और उड़ान विवरण को वेरीफाई करेगा।

डिजी यात्रा कितने शहरों में है?

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 के बीच डिजी यात्रा ऐप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इस ऐप ने एंट्री और बोर्डिंग गेट पर लगने वाले समय को कम कर दिया है। अभी डिजी हवाई यात्रा दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी, कोलकाता, विजयवाड़ा, पुणे, मुंबई, कोचीन, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी में चल रही है।

इन शहरों में हो रही शुरुआत

अब यह सुविधा रायपुर, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, इंदौर, बागडोगरा, चंडीगढ़, रांची, नागपुर, पटना, श्रीनगर, विशाखापट्नम के साथ कुछ और विमानतलों में शुरू की जा रही है।

क्या डिजी यात्रा ऐप सुरक्षित है ?

सुरक्षा के लिहाज से डिजी यात्रा ऐप की और से बताया गया कि, यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है। हमारे पास किसी यात्री के डिजिटल वॉलेट तक कोई पहुंच नहीं है। हम केवल क्रेडेंशियल्स पर हस्ताक्षर करते हैं। यह हमारे भंडार या किसी केंद्रीय स्थान पर संग्रहीत नहीं है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...