28.4 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

सोनिया ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर ऐसा क्या कहा कि शुरू हुआ अटकलों का दौर.

HomePOLITICSसोनिया ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर ऐसा क्या कहा कि शुरू...

Date:

रायपुर:

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में अपनी राजनीतिक पारी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है ।

अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैंने वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला । 25 वर्षों में पार्टी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और निराशा भी हाथ लगी ।

सोनिया गांधी ने कहा कि हमने 10 साल मनमोहन सिंह के नेतृत्व ने बहुत अच्छी सरकार दी थी । हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल में देश में लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया । भाजपा सरकार संविधान की आत्मा पर चोट कर रही है ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है । भाजपा देश में नफरत फैला रही । अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि यह बड़े संघर्ष का समय है. इस कठिन अवसर पर कांग्रेस की विशेष जिम्मेदारी है । कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, समानता की धुरी है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: Sachin Pilot ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना…

रायपुर /राजनीति हाइलाइट्स महिला आरक्षण बिल को लेकर विशेष सत्र पर...

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...