क्या मुख्यमंत्री ने की भूपेश बघेल को जिताने की अपील,वायरल वीडियो के खिलाफ बीजेपी ने कराई FIR, सबूत भी पेश किए गए…

HomeCHHATTISGARHRAIPURक्या मुख्यमंत्री ने की भूपेश बघेल को जिताने की अपील,वायरल वीडियो के...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो राजनांदगांव से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल को चुनाव जीताने की बात कह रहे हैं। इसे बीजेपी ने एडिटेड वीडियो बताया है और रायपुर के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई है।

बीजेपी मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 3 अप्रैल को महासमुंद में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। उन्होंने मंच से जो भाषण दिया, उस वीडियो के साथ छेड़खानी की गई, जो आपत्तिजनक है। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी है। इसमें मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है।

सोशल मीडिया पेज को बैन करने की मांग

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस वीडियो से वे निजी तौर पर आहत हुए हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिस सोशल मीडिया पेज पर यह वीडियो अपलोड किया गया है उसपर भी बैन लगाने की मांग की गई है।

बीजेपी के मुताबिक, यह है वीडियो की सच्चाई

पुलिस को BJP नेताओं ने ओरिजिनल वीडियो भी सौंपा है। इसमें मुख्यमंत्री मंच से भाषण देते हुए कह रहे हैं कि भूपेश बघेल ने कल राजनांदगांव में नामांकन दाखिल किया। उस सभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी किया, फिर वहां के लोगों से कहा कि आप लोग भूपेश बघेल को जिताइए।

आरोपी ने वीडियो के इस पार्ट में से बीच की दो लाइनों को हटा दिया। इसके बाद वीडियो को चालाकी से एडिट कर यह दिखलाने की कोशिश की गई कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोगों को भूपेश बघेल को जिताने की बात कह रहे हैं।

साइबर सेल करेगी जांच

इस मामले में सिविल लाइन थाना टीआई रोहित मानेकर ने बताया कि BJP नेताओं की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज किया है। साइबर सेल को वीडियो की जांच कराने के लिए पत्र लिखा गया है। जिसमें वीडियो की जांच के बाद फर्जी होने की स्थिति में आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...

रायपुर के बड़े कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा जांच: फायर सेफ्टी और वेंटिलेशन में मिली खामियां, नोटिस जारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की...