29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कार की टक्कर से वृद्ध की मौत,संचालक ने लगाया हत्या का आरोप, कहा मारने आए थे बदमाश…

HomeChhattisgarhकार की टक्कर से वृद्ध की मौत,संचालक ने लगाया हत्या का आरोप,...

Date:

दुर्ग :

जिले के पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत समृद्धि बाजार के सामने एक कार चालक ने तेज रफ्तार में स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चालक की मौके पर मौत हो गई। दुर्ग पुलिस इस मामले को जहां दुर्घटना बता रही है, वहीं गोयल चुस्की चाय के संचालक ने आरोप लगाया है कि इनोवा जैन चुस्की चाय वालों की है और वो उन्हें मारने आई थी।

घटना शनिवार शाम 7-8 बजे के बीच समृद्धि बाजार के सामने गांधी स्कूल जाने वाली रोड की है। यहां एक सफेद रंग की इनोवा कार सीजी 04 एन पी 5566 तेजी से आई और स्कीटी सीजी 07 बीके 0971 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी उसे चला रहे निखिल वर्मा (65 वर्ष) निवासी साइन नगर सिकोला भाठा दूर जा गिरे। सिर में गहरी चोट आने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद इनोवा चालक वहां से भागने लगा। काफी रफ्तार में होने के चलते वो संभल नहीं पाया और तीन-चार और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पदमनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा होने पर पुलिस ने भीड़ को इधर उधर किया। इसके बाद मृतक के शव का पंचनामा करके उसे जिला अस्पताल के पास स्थित मरचुरी में पीएम के लिए भेजा गया है।

इनोवा चालक को नहीं पकड़ पाई पुलिस

दुर्घटना के बाद इनोवा कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी करके उसे पकड़ने के लिए तलाश की, लेकिन वो भागने में कामयाब हो गया। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

गोयल चुस्की वाले ने कहा उनकी जान लेने आए थे आरोपी

गोयल चुस्की चाय के संचालक भूपेश कुमार गोयल उर्फ अबीर गोयल ने इसे दुर्घटना ना बताकर हत्या बताया है। उसने बताया कि जिस इनोवा कार ने टक्कर मारकर एक की जान ली है वो रायपुर के जैन चुस्की वालों की गाड़ी है। गोयल चुस्की और जैन चुस्की के बीच ब्रैंड नेम को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। जैन चुस्की ने गोयल चुस्की के खिलाफ अब तक 4 बार एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन हर बार वो दस्तावेजों पर हार जाते हैं। जब वो कानून से नहीं जीत पाए तो उन्होंने उनकी हत्या करने की साजिश की है।

अबीर ने बताया कि उसके पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कि वो इनोवा उनके घर के पास तीन से चार बार चक्कर काट चुकी थी। शाम को जब उनके बड़े भाई समृद्धि बाजार की तरफ घूमने गए तो उस इनोवा ने उन्हें पीछे टक्कर मारी। इसके बाद वो भागने के चलते कई अन्य लोगों को टक्कर मारा और उसमें एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। अबीर गोयल ने बताया कि उसके बड़े भाई को भी चोट लगी है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि वो इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...