25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

70 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा, महतारी वंदन की पहली किस्त 10 को…

HomeRaipur70 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा, महतारी वंदन की पहली किस्त 10...

Date:

रायपुर:

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को महिलाओं को दी जाएगी। साय सरकार लगभग 7 हजार करोड़ रुपए सीधे पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ेंगे और राशि जारी करेंगे। राजधानी समेत जिला और ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। बता दें कि योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभांवित होंगी। योजना के लांच होने के साथ ही अब हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस तरह एक साल में महिलाओं को 12 हजार रुपए मिलेंगे।

बता दें कि पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत राशि दिया जाना था। बाद में तारीख 7 मार्च तय किया गया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय नहीं मिल पाने के कारण अब 10 मार्च को राशि ट्रांसफर किया जाएगा।

साइंस कालेज मैदान में मुख्य कार्यक्रम :
महतारी वंदन योजना के तहत राशि ट्रांसफर करने की तारीख तय होते ही प्रधानमंत्री मोदी की सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों और विभागीय गतिविधियों पर आधारित स्टॉल का अवलोकन करेंगे। वे छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त अभियान की शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित रहेंगी।

ख़बरें और भी….देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...