35.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

No parking में खड़ी 12 वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस कर रही कार्रवाई…

HomeRaipurNo parking में खड़ी 12 वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस कर रही कार्रवाई...

Date:

रायपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा शहर से गुजरने वाले रिंग रोड में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवम् सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था संचालन हेतु यातायात को बातचीत कर खतरनाक ढंग से नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध अभियान कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सचिंद्र कुमार चौबे के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी एवं करण कुमार ऊके के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा हर शहर से गुजरने वाले रिंग रोड नंबर 1 व रिंग रोड नंबर 2 में नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत 09 ऑटो एवं 3 ट्रक कुल 12 वाहनों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 283 के तहत सख्त कार्रवाई किया गया।

बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पदभार ग्रहण करते ही शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन करता वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के पालन में यातायात पुलिस रायपुर विगत दो सप्ताह से शहर से गुजरने वाले रिंग रोड नंबर एक एवं दो में बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान कार्यवाही चला रही है। आज दिनांक को भी बिना हेलमट दो पहिया वाहन चलाने वाले 270 से अधिक दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार शहर के भीतर प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों में नो पार्किंग में वहां खड़ी कर सवारी उतरने चढ़ने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध भी विशेष अभियान करवाई चलाया गया जिसमें 60 से अधिक सवारी ऑटो चालकों के विरुद्ध नो पार्किंग के तहत कार्यवाही की गई। वाहन चालकों से अपील है, शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में यातायात पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, नो पार्किंग में वाहन खड़ी ना करें, यातायात नियमों एवं संकेत का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दे, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर यान अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ख़बरें और भी, …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...