एसपी जांजगीर-चांपा के विवेक शुक्ला ने का पदभार ग्रहण किया…

HomeCHHATTISGARHएसपी जांजगीर-चांपा के विवेक शुक्ला ने का पदभार ग्रहण किया...

Date:

जांजगीर-चांपा: आईपीएस विवेक शुक्ला ने 17 फरवरी को जांजगीर-चांपा के नए पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी व रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी थाना प्रभारी जांजगीर, थाना प्रभारी चाम्पा, एवं कार्यलयीन स्टाफ उपस्थित रहे। एसपी शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण करने बाद सभी अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग करने निर्देशित किया। IPS विवेक शुक्ला राजभवन से रिलीव हो गये हैं।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के परिसहाय विवेक शुक्ला के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर ट्रांसफर हुआ है। राजभवन सचिवालय की ओर से उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई। राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो ने कहा कि शुक्ला सरल-सहज एवं सभी की मदद करने वाले पुलिस अधिकारी हैं। परिसहाय के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन उन्होंने कुशलता पूर्वक किया है। खलखो ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल के परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत सिंह, विधि अधिकारी नीरू सिंह, नियंत्रक संजय विश्वकर्मा सहित राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इससे पहले राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने परिसहाय विवेक शुक्ला को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किए जाने पर अपनी शुभकामनाएं दीं तथा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...