शादियों की तरह ही लिव-इन रिलेशवनशिप को रजिस्टर करना होगा…

HomeCHHATTISGARHRAIPURशादियों की तरह ही लिव-इन रिलेशवनशिप को रजिस्टर करना होगा...

Date:

रायपुर: मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड बिल पेश कर दिया गया है । यूसीसी अगर क़ानून बना तो उत्तराखंड में लिव-इन में रहने वाले लोगों को प्रशासन के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अगर ऐसा नहीं किया तो छह महीने तक जेल की सज़ा हो सकती है ।

यूसीसी के ड्राफ्ट के अनुसार, लिव-इन कपल का रिकॉर्ड पुलिस के पास होगा और अगर पुरुष महिला को ‘बुरे हाल में छोड़’ देता है तो उसे महिला को मेंटेनेंस देना होगा ।

बिल में लिव-इन रिलेशनशिप को शादी की तरह देखे जाने पर ज़ोर दिया गया है । अगर किसी कपल ने सर्टिफिकेट प्रशासन को नहीं दिया तो छह महीने की सज़ा का प्रावधान है ।

शादियों की तरह ही लिव-इन रिलेशवनशिप को रजिस्टर करना होगा । अगर पार्टनर की उम्र 21 साल से कम होगी तो रजिस्टार को उनके अभिभावकों को इस रिश्ते की जानकारी देनी होगी ।

अगर कपल ने लिव-इन रिश्ते की जानकारी एक महीने के भीतर नहीं दी तो तीन महीने की सज़ा या 10 हज़ार के ज़ुर्माने का प्रावधान है ।

अगर ग़लत जानकरी दी गई तो 25000 रुपये तक का जुर्माना लगेगा ।

इस प्रावधान के कारण व्यक्ति की निजता और स्वतंत्रता के अधिकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं. क़ानून के जानकारों का मानना है कि ये व्यक्ति की निजता का हनन होगा ।

ये नियम उन लोगों पर भी लागू होगा जो उत्तराखंड के रहने वाले ना हों लेकिन उत्तराखंड में रह रहे हैं ।

खबरें और भी,देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...