25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

ट्रेन हादसे में 2 की मौत: कर्ज से परेशान युवक ने की खुदकुशी, इधर नमाज पढ़कर लौट रहा बुजुर्ग चपेट में आया…

HomeChhattisgarhट्रेन हादसे में 2 की मौत: कर्ज से परेशान युवक ने की...

Date:

भिलाई :

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खुर्सीपार क्षेत्र में एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। वहीं, दूसरी तरफ नमाज अदा कर घर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्ट मार्डम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल, शनिवार 27 जनवरी की शाम खुर्सीपार के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर कटी लाश मिली। जिसकी पहचान मनबोध सोना के रूप में हुई है, वो शास्त्री नगर बाबा बालक नाथ मंदिर जोन दो खुर्सीपार में रहता था।

बताया जा रहा है कि वो बीएसपी ठेकेदार था। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। अधिक कर्ज होने से वो काफी परेशान था। इसी के चलते उसने खुर्सीपार के पास से गुजर रही रेलवे ट्रैक के पास जाकर ट्रेन के सामने लेटर कर खुदकुशी कर ली। ट्रेन ऊपर से गुजरने से उसका धड़ और सिर दोनों अलग हो गए।

वही फरीद नगर सुपेला निवासी मो. नसरुद्दीन मुला (62 साल) शनिवार शाम नमाज पढ़ने पटरी पार कर कर मस्जिद गए थे। वो नमाज अता करके घर लौट रहे थे। जब वो रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, उसी दौरान एक ट्रेन आ गई। नसरुद्दीन संभल नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने दोनों शव को शनिवार रात सुपेला अस्पताल की मर्चुरी में लाकर रखवाया था। रविवार को उनका पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद दोनों के शवों को परिजनों के हवाले किया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने किससे कर्ज लिया था। कितना कर्ज था और उसे किसी तरह की धमकी तो नहीं दी गई, जिसके चलते उसने खुदकुशी की है।

ख़बरें और भी ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...