32.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

दुबई में नौकरी कर रही महिला को बहाना बनाकर घर बुलाया ,फिर छीना पासपोर्ट ,घरवालों से परेशान होकर पहुंची कोर्ट …

HomeNationalदुबई में नौकरी कर रही महिला को बहाना बनाकर घर बुलाया ,फिर...

Date:

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुवे कहा कि एक बालिग़ लडकी को उसकी इच्छा के बिना कुछ भी करने पर मजबूर नहीं किया जा सकता है | अदालत ने ये फैसला 25 वर्षीय युवती के प्रेमी की याचिका पर सुनाया है | इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने इस इस याचिका की सुनवाई में देरी को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट को फटकार भी लगाया है |

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी.आर .गवई एवं संदीप मेहता की बेंच में टिप्पणी करते हुवे कहा कि जब एक हैबियस कार्पस डेटेन्यू मारी चिदंबरम ने अपनी याचिका में कर्नाटक हकोरती को साफ़ शब्दों में बताया था कि वह अपना करियर बनाने के लिए दुबई वापस जाना चाहती है तो उच्च न्यायायालय को उसे तत्काल प्रभाव से मुक्त कराने का आदेश देना चाहिए था , लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और 14 मौकों पर इस मामले को स्थगित किया | और अब इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है | जो कि संवेदनशीलता की कमी को दर्शाता है |

सुप्रीम कोर्ट न यह भी कहा कि ,जब किसी व्यक्ति की स्वतन्त्रता का सवाल शामिल हो तो फैसले में एक दिन की डेरी भी मायने रखती है | कोर्ट ने अब पुलिस अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वह पीड़ित को पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेज 22 जनवरी तक सौंप दिए जाए | साथ ही उसे अपने प्रेमी के माता पिता के साथ जाने की अनुमति भी दे दी है |

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related