पूरे देश के ट्रक ड्रायवर काम पर लौट आये :केंद्र की अपील : कहा-क़ानून लागू करने से पहले ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से होगी चर्चा …

HomeCHHATTISGARHपूरे देश के ट्रक ड्रायवर काम पर लौट आये :केंद्र की अपील...

Date:

नयी दिल्ली : 02 जनवरी 2024: पिछले तीन दिनों से पूरे देश में ट्रक ड्रायवरों के हड़ताल के चलते केंद्र सरकार ने हड़ताल कर रहे ट्रक ड्राइवर्स से काम पर लौटने की अपील की है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृहसचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से मीटिंग की। इसके बाद कहा कि नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है। भारतीय न्याय संहिता 106/2 लागू करने से पहले AIMTC प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी, उसके बाद ही कोई निर्णय होगा।

हिट एंड रन कानन में हुए नए बदलाव के खिलाफ कई राज्यों में ट्रक ड्राइवर्स हड़ताल पर हैं। इसके चलते पेट्रोल-डीजल, फल-सब्जी और बाकी जरूरी चीजें नहीं पहुंच रही हैं। इससे इन सभी के दाम बढ़ गए हैं। कांग्रेस और भारतीय किसान यूनियन ने ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल का समर्थन किया।

आइये जाने आखिर हिट एंड रन कानून में क्या बदलाव किया गया : संसद में पारित होने के बाद नया कानून हिट एंड रन के मामलों में लापरवाही से मौत में विशेष प्रावधान किये गए हैं | इसके अनुसार यदि चालक के तेज और लापरवाह तरीके से वहां चलाने के कारण किसी की मौत होती हैं ,और चालक पुलिस और मजिस्ट्रेट को सूचना दिए बगैर भाग जाता हैं तो 10 साल तक की कैद और 7 लाख जुर्माना | जबकि अब तक के कानून के अनुसार दो साल तक के सजा है ,जिसके चलते दुर्घटना के बाद ड्रायवर भाग जाते थे | जबकि ड्रायवर की चिंता यह रहती हैं कि यदि मौत के दौरान मौके पर रहें तो उग्र भीड़ में चालक की जां भी जा सकती हैं ,जिसके चलते चालक भाग जाते हैं |

इधर छत्तीसगढ़ में भी सोमवार से शुरू हुई बस और ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल आज मंगलवार को भी जारी है। पेट्रोल की सप्लाई प्रभावित होने से कई बड़े शहरों में देर रात तक पेट्रोल पंप पर भीड़ लगी रही। वहीं, सब्जियों की सप्लाई रुकने से थोक मंडी तक गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। इससे सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। 

ख़बरें और भी …..www.swatantrachhattisgarh.com पर बने रहें |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...