भिलाई में संडे मार्केट में चला बुलडोजर : पिछले हफ्ते ही विधायक ने लगाई थी फटकार…

HomeCHHATTISGARHभिलाई में संडे मार्केट में चला बुलडोजर : पिछले हफ्ते ही विधायक...

Date:

दुर्ग -भिलाई : दुर्ग जिले के सुपेला संडे मार्केट में रविवार को बुलडोजर वाली कार्रवाई की गई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निर्देश के बाद निगम के साथ पुलिस विभाग का अमला सुपेला से गदा चौक के बीच लगने वाले संडे बाजार में पहुंचा। जिन दुकानदारों ने सड़क की सीमा तक दुकान का कब्जा और निर्माण किया था, उस पर बुलडोजर चला दिया गया।

निगम के अधिकारियों ने दुकान संचालकों को निर्देश दिया है कि जो भी दुकानदार अवैध कब्जा करेगा उसका गुमाश्ता लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। पिछले रविवार को ही खुद विधायक ने मार्केट का जायजा लिया था और अवैध अतिक्रमण करने वालों को फटकार लगाई थी। विधायक ने कहा था कि यहां एक दुकान भी सड़क और उसकी पटरी की सीमा तक नहीं लगनी चाहिए।

2 दिन पहले ही की गई थी मार्किंग:

निगम की टीम ने 2 दिन पहले सुपेला से लेकर गदा चौक तक सड़क की पटरी की सीमा को नाप कर चूना मार्किंग की थी। इस सीमा के आगे दुकान या सामान लगाने की मनाही थी। इसके बाद निगमकर्मी संडे तड़के पुलिस टीम के साथ पहुंचे। निगम अधिकारियों ने उन सभी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया, जो पटरी की सीमा के आगे थे। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने बहस भी की जिसके बाद पुलिस ने दुकानवालों को समझाइश दी।

संडे मार्केट के लिए नई जगह तलाश रहा निगम:

संडे मार्केट सुपेला जल्द ही दूसरी जगह पर शिफ्ट होगा। इसे हटाने की तैयारी​ भिलाई निगम ने कर ली है, नई जगह की तलाश भी शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण निगम ने इसका प्लान तैयार किया है। 5 से अधिक बार कार्रवाई करने के बाद भी यहां की स्थिति जस की तस बनी हुई है। निगम अधिकारियों ने बताया कि संजय नगर तालाब के पास बड़ा खाली मैदान है। वहां कोरोना के समय सब्जी बाजार लगता था। इसके अलावा दक्षिण गंगोत्री में भी बड़ा मैदान है वहां भी इसे ​शिफ्ट किया जा सकता है।

ख़बरें और भी ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...