30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

केदार कश्यप संस्कृत मे विधायक पद की ली शपथ…

HomeNARAYANPURकेदार कश्यप संस्कृत मे विधायक पद की ली शपथ...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर : केदार कश्यप ने संस्कृत मे शपथ लेकर भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाकर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र को अलग से पहचान दिलाई है। नारायणपुर -चौथी बार के विधायक व नारायणपुर विधानसभा से तीसरी बार निर्वाचित हुए भाजपा विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को विधानसभा में देव भाषा संस्कृत में अपने पद की शपथ ली।

इस दौरान पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने विधानसभा में संस्कृत में ली शपथ। बता दें कि जब उन्होंने शपथ ली, तब पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हालांकि उनके साथ कुछ और विधायकों ने भी संस्कृत में शपथ ली। विधायक का संस्कृत में शपथ लेते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है विधायक केदार कश्यप ने संस्कृत में शपथ लेकर भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाकर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र को अलग से पहचान दिलाई है।

प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप को 19188 मतों के भारी अंतर से पराजित कर चौथी बार विधानसभा मे प्रवेश रखा है।

ख़बरों से बने रहने के लिए www.swatantrachhattisgarh .com पर जा सकते हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अबूझमाड़ के जंगलों में BSF की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का हथियार डंप बरामद…

नारायणपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में...

78 साल बाद रोशनी—नारायणपुर के इतापानार गांव में पहली बार जला बल्ब, बदली जिंदगी की दिशा…

नारायणपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : अबूझमाड़ के दुर्गम इतापानार गांव में...