हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप का 8 वां वर्षगाँठ धूमधाम से मनाया गया …

HomeCHHATTISGARHRAIPURहार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप का 8 वां वर्षगाँठ धूमधाम से मनाया गया ...

Date:

जी.भूषण (संपादक )

रायपुर : बीती रात यानी 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को शहर के बहु-प्रतिष्ठित कारौके म्यूजिकल ग्रुप में से एक ‘ हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप ‘ प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री बालाजी विद्या मंदिर ,देवेन्द्र नगर,रायपुर में “सुनहरी यादें “ कार्यक्रम के आयोजन के साथ अपना वर्षगाँठ बड़े धूमधाम से मनाया | ‘हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप ‘ प्रारंभ से ही पुराने और नए फ़िल्मी गीतों की प्रस्तुति देने में उपलब्धि हासिल किया है |

बता दें कि ग्रुप के डायरेक्टर दी.नागेश ने बताया कि ‘हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप’ का गठन सन 2016 के दिसंबर माह में हुवा था | तब से लगातार अपने आयोजनों का निष्पादन करता आया है | आज इसी क्रम में ” सुनहरी यादें “ कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ अपनी 21 वीं प्रस्तुति के द्वारा अपने ग्रुप का 8 वां वर्षगाँठ श्री बालाजी विद्या मंदिर देवेंद्र नगर मे बडे धूमधाम से मनाया |

कार्यक्रम का शुभारम्भ आंध्रा एसोसिएशन ,रायपुर के अध्यक्ष श्री जी.स्वामी की गरिमामयी उपस्थिति में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुवा | कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन मंच संचालन श्रीमति संध्या राज जी के द्वारा किया गया | जो कि अपनी बेहतरीन संचालन के लिए किसी तारीफ़ की मोहताज नहीं हैं | जिनके संचालन मात्र से ही किसी भी कार्यक्रम में चार चाँद लग जाते हैं | इस अवसर पर ग्रुप के सभी कलाकारों ने एक से बढकर एक नये पुराने गीत प्रस्तुत किये | कलाकारों मे श्री आर. मुरली जी , जी. वेनुगोपाल जी, डी. मल्लिकार्जुन जी,डी.नागेश, पार्थसारथी जी,राजू मंत्री जी, चंद्रशेखर जी, प्रसन्ना जी, श्रीदेवी जी, आरती जी, पल्लवी जी, लता राव, डी.सौम्या , हरिता जी और साईं शिरीशा ने प्रस्तुति दी |

कार्यक्रम के अंत में आंध्रा एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष जी. स्वामी के साथ अन्य गणमान्य सदस्यों के अलावा सभी कलाकारों के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया गया | कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा |

ख़बरें और भी … हमारी वेबसाईट www.swatantrachhattisgarh.com पर देख सकते हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...