29.2 C
Raipur
Friday, March 27, 2026

डिप्टी CM बोले नक्सलियों को नहीं छोड़ेंगे, दोषी जंगल के किसी कोने में हों छूटेंगे नहीं- डिप्टी CM…

HomeNARAYANPURडिप्टी CM बोले नक्सलियों को नहीं छोड़ेंगे, दोषी जंगल के किसी कोने...

Date:

नारायणपुर : नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद जवान कमलेश साहू का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। सरकार की ओर से परिवार से मिलने डिप्टी CM विजय शर्मा पहुंचे। परिवार का दर्द देखकर शर्मा भावुक नजर आए।

लौटते ही मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा- मैंने शहीद जवान कमलेश साहू के परिजनों से मुलाकात की। वहां उनकी पत्नी और बहन को बिलखते देखा। वे पार्थिव शरीर के गाल को थपथपा कर उठाने की कोशिश कर रहे थे। बहुत मार्मिक और कष्टदायी है ऐसा हरगिज नहीं होना चाहिए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि नक्सली ऐसा क्यों करते है, क्यों बम फोड़ते हैं, क्यों गोली चलाते हैं, किसने उनको अधिकार दे दिया। उस परिवार का दुख कौन देख सकता है। इस घटना में जो दोषी है जंगल के किसी कोने में हो वो छूटेंगे नहीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद जवान कमलेश साहू को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। शहीद कमलेश की मां तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू, शहीद की बड़ी बहन कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई यशवंत साहू से डिप्टी सीएम मिले।

एक और जवान शहीद
एक दूसरी घटना में कांकेर जिले के थाना परतापुर के अंतर्गत ग्राम सड़कटोला के पास सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत अखिलेश राय की शहादत हो गई। इस पर CM साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे। सर्चिंग अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से चोट लगने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पखांजुर रवाना किया गया, लेकिन घायल राय शहीद हो गए।

ख़बरें और भी… हमारी वेबसाईट www.swatantrachhattisgarh .com पर क्लिक कर सकते हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related