21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

पहली बार की विधायकी में भजन लाल शर्मा बने मुख्यमंत्री , मोदी ने फिर चौकाया …

HomeRAJASTHANपहली बार की विधायकी में भजन लाल शर्मा बने मुख्यमंत्री , मोदी...

Date:

वासुदेव देवनानी होंगे विधानसभा अध्यक्ष एवं हरिदेव जोशी के बाद ये पहले ब्राम्हण मुख्यमंत्री .

राजस्थान: छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व ने एक बार फिर सारे सियासी अनुमानों को गलत साबित करते हुवे राजस्थान में भी चौकाने वाला बदलाव किया है | जहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध से जुड़े और पहली बार के विधायक 56 वर्ष के भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री घोषित किये |

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधायक दल की बैठक में भाज्लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा ,जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया | जबकि पार्टी द्वारा विधायक प्रेमचंद बैरवा व जयपुर राजपरिवार की दीया कुमारी सिंह को राजस्थान का उप-मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गयी| वही वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे |

आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर तक किसी को पता नहीं था कि मुख्यमंत्री चयन के पहले नवनिर्वाचित विधायकों के फोटो सेशन में तीसरी कतार में कोने की तरफ खड़ा व्यक्ति कुछ ही मिनट बाद राजनीति के केंद्र में होगा | सांगनेर से पहलीबार विधायक चुने गए भजन ला शर्मा की पहली बार विधायक चुने गए | जबकि शर्मा 27 की उम्र में पहली बार सरपंच बने थे |

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ब्राम्हण समुदाय से आते वही दीया कुमारी राजपूत समुदाय से हैं और बैरवा दलित समुदाय से हैं | दिया कुमारी राजसमन्द से सांसद भी रह चुकी हैं | इस तरह से भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौपी गयी है |

इससे पहले छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय , मध्यप्रदेश में मोहन यादव को भी इसी तरह इस पद के लिए चुन चुकी है |

ख़बरें और भी ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इमारत ढही यूँ जैसे ताश के पत्ते : तीन की मौत, आठ घायल…

बीकानेर/जयपुर: 07 मई 2025 राजस्थान के बीकानेर जिले में...