32.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

CM का फैसला आज, दो डेपुटी सीएम और क्या विधानसभा अध्यक्ष महिला चेहरा हो सकता है ?

HomeRaipurCM का फैसला आज, दो डेपुटी सीएम और क्या विधानसभा अध्यक्ष महिला...

Date:

आज रायपुर में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है। बैठक में बीजेपी के सभी विधायक और तीनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, दुष्यंत गौतम और सर्वानंद सोनेवाल मौजूद रहेंगे। बीजेपी के पर्यवेक्षक – केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा रायपुर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में नए सीएम के नाम पर चर्चा होगी। इसके बाद मीटिंग में तय हुए नामों पर केंद्रीय नेतृ्त्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुहर लगाएंगे।

सभी विधायकों को दो दिन तक रायपुर में रहने के आदेश

वहीं बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले दिल्ली से रायपुर तक हलचल तेज है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर छत्तीसगढ़ का सीएम कौन होगा। अगले कुछ घंटों में छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सस्पेंस से पर्दा हट सकता है। आज रायपुर में दो बजे होने वाली विधायकों की बैठक से पहले कल पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। ये पहली बार है जब पार्टी अध्यक्ष ने खुद सरकार गठन से पहले सभी विधायकों के साथ एक साथ मीटिंग की है। बताया जा रहा है मीटिंग के दौरान जेपी नड्डा ने चुने हुए विधायकों को सरकार और संगठन के काम के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा की पूरी जानकारी दी है। इसके साथ ही सभी विधायकों को अगले दो दिनों तक रायपुर में ही मौजूद रहने को कहा गया है।

BJP अध्यक्ष और पीएम मोदी लगाएंगे फाइनल मुहर
वहीं आज होने वाली विधायक दल की बैठक में तीनों ऑब्जर्वर, झारखंड के पूर्व सीएम और आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा, असम के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर पहले से ही रायपुर में मौजूद हैं। माना ये जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में तीनों ऑब्जर्वर सभी विधायकों से सीएम फेस को लेकर उनकी राय जानेंगे और फिर पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट देंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष और पीएम मोदी फाइनल नाम पर मुहर लगाएंगे।

जानते चलें कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नेता शामिल हैं। वरिष्ठ नेताओं में डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, विधायक विष्णु देव साय, ओपी चौधरी, रेणुका सिंह सहित कई नाम पर चर्चा हो रही है लेकिन संभावना इस बात की है कि पार्टी इस बार आदिवासी चेहरे को आगे कर सकती है। ऐसे में विष्णु देव साय और राम विचार नेताम में से कोई एक मुख्यमंत्री बन सकता है।

दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि वर्ग समीकरण को देखते हुए दो डेपुटी सीएम बन सकते हैं। एक पिछड़ा और एक दलित चेहरा हो सकता है।

बीजेपी इस बार छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष किसी महिला को बना सकती है। ऐसे में रेणुका सिंह, लता उसेंडी और गोमती साय के बीच में से कोई चेहरा विधानसभा अध्यक्ष हो सकता है।

खबरें और भी……

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...