एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, सिंहदेव के बयान से फ़ैली राजनीतिक सरगर्मी …

HomeCHHATTISGARHRAIPURएग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, सिंहदेव...

Date:

जी.भूषण ,

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल जारी है | किन्तु एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है। जिसके चलते एग्जिट पोल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में छत्तीसगढ़ डिप्टी सी एम टीएस सिंह देव ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। टीएस सिंह देव एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सर्वे में कांग्रेस को अच्छा दिखाया गया है, जो कि अच्छी बात है |

उनकी कही इस लाइन को लेकर राजनीतिक प्रसंग में कई तरह की बातें शुरू हो गई हैं। सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सी एम ने अपने बात की शुरुआत इन शब्दों से क्यों की। उनकी यह बात चौकाने वाली साबित हो रही है । टीएस सिंह देव ने कहा, ‘कम से कम इस बात के लिए संतोष करना चाहिए कि एग्जिट पोल में कांग्रेस की बढ़त दिखाई जा रही है।’

उन्होंने यह भी कहा कि उनका भी मानना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 60 सीटों तक जा सकती है। जब टीएस सिंह देव से पूछा गया कि पहले चरण में छत्तीसगढ़ में जिन सीटों पर वोटिंग हुई वहां बीजेपी मजबूत चुनौती पेश करती दिख रही है। इसपर उन्होंने कहा कि 10 सीटों पर बीजेपी की बढ़त कतई नहीं होगी, कम से कम 6 सीटों पर कांग्रेस आगे रहेगी।

इसके आगे टीएस सिंह देव ने कांग्रेस को बीजेपी से चुनौती मिलने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके लिए भूपेश बघेल सरकार की तरफ से वादों को पूरा नहीं करने की बात कह दी। उन्होंने कहा, जब कोई पार्टी सरकार में होती है तो कई उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा नहीं उतर पाती है। सरकार में रहते हुए आप चाहे जितना भी काम करें, लेकिन जो एकाध काम भी नहीं करेंगे वही सामने दिखाया जाता है। यही हालात हर सरकारों के सामने होती है। मेरा अभी भी मानना है कि कांग्रेस ने जो भी काम किया है वह हमें दो तिहाई बहुमत दिलाएगी।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...