32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

जशपुर जिले में पहली बार घेंघा रोग का सफल आपरेशन …

HomeChhattisgarhजशपुर जिले में पहली बार घेंघा रोग का सफल आपरेशन ...

Date:

आनंद गुप्ता :जशपुर ब्यूरो रिपोर्ट

जशपुर: जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय एवं रिसर्च सेंटर जशपुर में दिनांक 24 नवम्बर से 26 नवम्बर 2023 को सेवांकुर सामाजिक संस्था राष्ट्रीय कैंसर संस्थान नागपुर (महाराष्ट्र) से आये |

डा. परीक्षित जनइ (प्लास्टिक सर्जन), डा अभिषेक वैद्य (गला और सिर के कैंसर सर्जन), डा. मोहित रेलेकर ( कैंसर सर्जन), डा. उदय यारदे (जनरल सर्जन), डा. सुनीता यारदे (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डा. सचिन जी, डा. भार्गव जी डा. रजत जी (निश्चेतना विशेषज्ञ) ने मिलकर कुल 22 सफल आपरेशन किये जिसमें प्लास्टिक सर्जरी के 8 मरीज, थायराइड (घेंघा) के 1 मरीज ( पहली बार ) एवं 13 अन्य बीमारी के मरीजों का सफल आपरेशन किया गया, जिसमे हार्निया, हाईड्रोसिल, स्तन में गाँठ शामिल है इसके अलावा अन्य 50 मरीजों को चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया, ज्ञात है कि जशपुर जैसे जनजातीय क्षेत्र में लगातार कल्याण आश्रम चिकित्सालय द्वारा विभिन्न शिविर लगाकर वर्ष 2016 से अब तक 500 से अधिक रोगियों को आपरेशन के माध्यम से ठीक किया गया है, वर्तमान में चिकित्सालय में मोतियाबिंद के भी आपरेशन होने प्रारम्भ हो गए हैं, इस शिविर में नागपुर के डाक्टरों ने जिले में पहली बार घेंघा रोग का सफल आपरेशन किया, इस शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ मृगेंद्र सिंह जी एंव चिकित्सालय की पूरी टीम का अहम् योगदान रहा |

ख़बरें और भी….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...