34.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

दुर्ग के प्रशिक्षु IAS लक्ष्मण तिवारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लिस्टोमानिया बार एवं क्लब में छापा मारा, आगामी आदेश तक क्लब बंद।

HomeRaipurदुर्ग के प्रशिक्षु IAS लक्ष्मण तिवारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लिस्टोमानिया...

Date:

रायपुर : 19 फरवरी 2023.

सूत्रों के अनुसार, तिवारी ने देर रात छापा मारा तथा क्लब में अनुज्ञप्ति से अधिक कर्मचारी नियुक्त करना, बिना अनुमति सिगरेट भंडारण करना, खाद्य विभाग की अनुज्ञप्ति के बिना रेस्टोरेंट संचालन करना आदि अनियमितता पाई गई. इस दौरान क्लब के कर्मचारियों में भागमभाग की स्थिति बनी रही लेकिन प्रशिक्षु आइएएस लक्ष्मण तिवारी ने पूरी ईमानदारी से अपनी डयूटी निभाई और केस दर्ज किया. 

इस अवसर पर एसडीएम दुर्ग मौक़े पर मौजूद थे. इसके अलावा टीम में खाद्य एवं औषधि, आबकारी, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी थे जिन्होंने नियमानुसार कार्रवाई की.

सूत्रों के मुताबिक लिस्टोमानिया बार एवं क्लब का अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि, आबकारी, राजस्व, पुलिस विभाग तथा मीडिया कर्मी की मौजूदगी में औचक निरीक्षण किया गया। क्लब के किचन में शाकाहारी एवं माँसाहारी खाद्य सामग्री खुला करके एक के ऊपर एक करके एक ही कन्टेनर में रखा गया था। छत में अत्यधिक मात्रा में कचरा एवं खाली शराब की बोतल काफी दिनों से रखी गई थी। क्लब के पास एक ही काउन्टर परमिट है किंतु क्लब द्वारा अलग-अलग फ्लोर में दो-काउण्टर संचालित किया जा रहा था।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...