सरोरा में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोला का त्यौहारविभिन्न खेलों के साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई…

HomeCHHATTISGARHRAIPURसरोरा में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोला का त्यौहारविभिन्न खेलों के...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : रायपुर

रायपुर—-नगर निगम बिरगांव के अंतर्गत सरोरा गांव में तीजा पोला त्यौहार का आयोजन स्नेह जीवन ज्योति सामाजिक संस्था के द्वारा किया गया संस्था पिछले 11 वर्षों से यह आयोजन करते आ रही है | आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में जहां जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा पहुंचे हुए थे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन ने की |

कार्यक्रम बाजार चौक सरोरा में आयोजित किया गया था संस्था के सचिव रमेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि तीजा पोला के त्यौहार में बहनों की खुशी के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है विगत 11 वर्षों से कार्यक्रम का आयोजन संस्था के द्वारा किया जाता है उन्होंने बताया कि खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था खेलकूद में मटकी फोड़, पोला दौड़, खो – खो, रस्सी कूद, फुगड़ी आदि का आयोजन किया गया वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंकज शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तीजा पोला के त्यौहार का छत्तीसगढ़ में एक अलग की महत्व है आज राज्य सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है मुख्यमंत्री निवास में जहां पोला और तीजा के त्यौहार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है वही बहनों के इस पावन पर्व की अब राज्य सरकार ने शासकीय छुट्टी भी घोषित कर दी है।उन्होंने कहा कि ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा है। इस दिन बहनें भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती हैं। निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। जिससे परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...