कोरबा से रायपुर आ रही यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 6 यात्री घायल, दो गंभीर…

HomeCHHATTISGARHकोरबा से रायपुर आ रही यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

कोरबा: 09 सितम्बर 2023 प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोरबा से राजधानी रायपुर आ रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई | कनकी-पंतोरा मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाइडर को तोड़ते हुए उसके उपर जा चढ़ी | हादसे में लगभग 6 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से दो को गंभीर चोटे आई है | घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया | दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है | हादसे का शिकार हुई बस राधे-कृष्ण कंपनी की है. यह मामला पंतोरा थाना क्षेत्र का है |

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना तड़के लगभग 4:00 बजे की है | यात्री बस पर लगभग 20 लोग सवार थे, जिसमें से सभी यात्री कोरबा बस स्टैंड से सवारी करने बैठे हुए थे | बस की रफ्तार काफी तेज थी | जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और चालक सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गया | हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...