वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी में खुलेआम हथियारों के साथ प्रदर्शन पर की कड़ी आलोचना…

HomeCHHATTISGARHवरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी में खुलेआम हथियारों के साथ...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़.

राजधानी में तालिबानी संस्कृति लाना चाहती है कांग्रेस सरकार- बृजमोहन अग्रवाल तलवारों और बंदूकों के साथ खुलेआम प्रदर्शन पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती। खुले आम जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन बिना पुलिस के संरक्षण के संभव नहीं।

रायपुर: 28 अगस्त 2023 .. पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी में खुलेआम हथियारों के साथ प्रदर्शन पर कड़ी आलोचना की | और कहा कि कांग्रेस सरकार राजधानी में तालिबानी संस्कृति लाने पर तुली हुई है। राजधानी में हथियारों के प्रदर्शन के साथ जुलूस बिना पुलिस के संरक्षण के निकल नहीं सकता है।


अग्रवाल ने जारी बयान में कहा कि तलवार और पिस्टल्स के साथ खुले आम प्रदर्शन के वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस को कार्रवाई करने में हफ्तेभर का समय लग गया। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद राजधानी में हर सप्ताह हथियारों के साथ जुलूस निकलना शुरु हो गया है। हथियारों के साथ प्रदर्शन के वीडियों पिछले 3 सालों से अलग-अलग समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहे हैं, ऐसे प्रदर्शनों का मकसद राजधानी के शांतिप्रिय नागरिकों के मन में भय पैदा कर आंतक का माहौल तैयार करना है।
उन्होने आरोप लगाया कि ऐसे प्रदर्शन सोची समझी रणनीति के तहत राजनीतिक संरक्षण में किए जा रहे हैं। उन्होने पूछा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद ही गुण्डे बदमाशों के हौसले क्यों बुलंद होते हैं। आखिर प्रदर्शनकारियों तक ऐसे घातक हथियार कैसे पहुंच रहे हैं, पुलिस शहर मे बढ़ती चाकूबाजी, गोलीबारी और सूखे नशे के कारोबार को रोकने में क्यों नाकाम साबित हो रही है। अग्रवाल ने कहा कि राजधानी की गली-गली में हथियार और सूखे नशे आसानी से मिल रहे हैं। नशे में धुत्त युवा अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और धार्मिक जुलूसों में खुले आम हथियारों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होने पूछा कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किस पर होगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...