विश्व हिंदू परिषद खरसिया प्रखंड की बैठक संपन्न, संगठन के विस्तार सहित विभिन्न सम्बन्घ में हुई चर्चा…

HomeCHHATTISGARHविश्व हिंदू परिषद खरसिया प्रखंड की बैठक संपन्न, संगठन के विस्तार सहित...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ (खरसिया )

खरसिया : आज श्री राम जानकी मंदिर-खरसिया में विश्व हिंदू परिषद खरसिया प्रखंड की आवश्यक बैठक, श्री राम जानकी मंदिर खरसिया में शाम 5:30 बजे आयोजित की गई | सर्वप्रथम विहिप के संगठन गीत से बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रतिष बाजपेई विभाग मंत्री, विनय दुबे विभाग संयोजक,बजरंग लाल अग्रवाल जिला अध्यक्ष, मुंजाल चावाड़ा जिला मंत्री सहित, खरसिया आर.एस.एस. के खरसिया नगर कार्यवाह-राकेश अग्रवाल गायत्री एवं सह नगर कार्यवाह विनय चंदवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के आगामी शौर्य दिवस कार्यक्रम सहित संगठन के आगामी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बड़छड़कर हिस्सा लेने सहित सगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। खरसिया प्रखंड में विहिप-बजरंगदल के कार्यो को विस्तार के लिए हिंदुत्व ध्वज वाहक पूर्व छात्रनेता अधिवक्ता- सामाजिक कार्यकर्ता-भूपेन्द्र किशोर वैष्णव को खरसिया प्रखंड का अध्यक्ष, संजय अग्रवाल (सोनू पार्षद) को महामंत्री एवं अधिवक्ता सुमित शर्मा को सह मंत्री का दायित्व सर्वसम्मति से दिया गया।
खरसिया प्रखंड के नवगठित संगठन के समस्त पदाधिकारीयों के नियुक्ति पर सर्व सम्मति से ॐ की ध्वनि के साथ उपस्थित समस्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया। जल्द ही खरसिया प्रखंड के लिए संयोजक,संयोजिका दुर्गा वाहिनी एवँ संयोजिका मातृ शक्ति के नियुक्ति पर भी विचार किया गया। बैठक के समापन भी मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से विष्णुशर्मा, अमित साहू, देवमणि भारद्वाज,जय प्रकाश श्रीवास,योगेश श्रीवास,टिमन जलतारे ,सोनू भारती सहित दर्जनों की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, क्लेम खारिज करना पड़ा महंगा, 28 लाख से अधिक राशि चुकाने का आदेश…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बीमा क्लेम खारिज करने पर उपभोक्ता आयोग ने बीमा...

नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा फैसला, 18 अधिकारियों के तबादले; 7 दिन में जॉइनिंग नहीं तो रुकेगा वेतन…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किए तबादला...

CCPL के बाद अब सूर्या कप का रोमांच, 63 दिनों तक रायपुर में गूंजेगा टेनिस क्रिकेट का जुनून…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 15 जून से रायपुर में शुरू होगा सूर्या कप...