ग्राम पंचायत पालकी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर…

HomeCHHATTISGARHग्राम पंचायत पालकी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

ग्राम पंचायत पालकी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजन किया गया | जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तराकुमार कश्यप अध्यक्ष विधिक सेवाएं प्राधिकरण कोण्डागांव सचिव श्रीमती अम्बा साह विधिक प्राधिकरण कोंडागांव सुश्री पुष्पलता मारखंडे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के आदेशानुसार ग्राम पंचायत पालकी में विश्व आदिवासी के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर रैली निकाली गई व पॉम्पलेट वितरण किया गया।

शिविर में रीटेनर अधिवक्ता चंद्र प्रकाश कश्यप के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है ,इस संबंध में विस्तृत विधिक जानकारी दी गई। आदिवासियों के अधिकार उनके शरीर व संपत्ति के रक्षा के अधिकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम एवं सविधान में प्रदत्त अधिकार के संबंध में विधिक जानकारी दिया गया।
सालेहा परवीन पी.एल.वी थाना नारायणपुर के द्वारा आदिवासी के अधिकारों सरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना के संबंध मे विधिक सलाह व जानकारी दी गई। रूपाली बघेल पी एल वी थाना कोहकामेटा के द्वारा सालसा योजना जनचेतना व यूट्यूब प्रयास करुणा अभियान के संबंध में विधिक जानकारी दी गई। पी एल वी घासी राम नेताम प्रबंध कार्यालय के द्वारा स्थानीय भाषा गोंडी में उक्त विधिक जानकारी व सलाह दिया गया। शिविर में ग्राम पंचायत पालकी सरपंच लक्ष्मण दुग्गा एवं नारायणपुर जिले में पदस्थ अन्य पी एल वी सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...