ICC का एक्शन- भारतीय कप्तान पर लगा इतने मैचों का बैन..

HomeCHHATTISGARHRAIPURICC का एक्शन- भारतीय कप्तान पर लगा इतने मैचों का बैन..

Date:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने बुरे बर्ताव की इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से अब सजा मिल गई है। पिछले तीन दिनों से हरमनप्रीत कौर का विवाद बढ़ता जा रहा था। अब आईसीसी ने टीम इंडिया की कप्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें सजा सुना दी है। आईसीसी की तरफ से हरमनप्रीत कौर पर जहां दो अलग-अलग मामलों में मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही चार डिमेरिट अंक मिलने के कारण अब उनके ऊपर बैन भी लग गया है।

आईसीसी ने मंगलवार शाम अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। इसके मुताबिक हरमनप्रीत कौर को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.8 का दोषी पाया गया। हरमनप्रीत ने आउट होने के बाद स्टंप पर बैट मारा था जिसके लिए उन्हें लेवल 2 का दोषी पाते हुए उनके ऊपर 50 प्रतिशत मैच फीस का फाइन लगा और तीन डिमेरिट अंक दिए गए। इसके अलावा पब्लिकली अंपायर्स का विरोध करने के लिए लेवल 1 के तहत उनके ऊपर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट अंक दिया गया। यानी कुल उनकी मैच फीस 75 प्रतिशत जुर्माना और चार डिमेरिट अंक यानी दो इंटरनेशनल मैचों का बैन लगाया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...