रायपुर ग्रामीण विधानसभा में बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न…

HomeCHHATTISGARHरायपुर ग्रामीण विधानसभा में बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न...

Date:

रायपुर : 23 जुलाई 2023


प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा निर्देश में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा में बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वर्गीय अटल बिहारी सभा ग्रृह मेडिकल कॉलेज रायपुर में किया गया था।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री विनोद वर्मा मौजूद थे वही वक्ता के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा और विशेष रुप से ग्रामीण विधानसभा के विधायक सत्यनारायण शर्मा उपस्थित थे प्रशिक्षण शिविर के उपरांत संगीत में प्रस्तुति गाथा काकोरी की (नई दिल्ली) द्वारा दी गई।

प्रशिक्षण शिविर के मुख्य वक्ता विनोद वर्मा जी ने विस्तार से सरकार की योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का मूल मंत्र देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ शहरी क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई है इन सारी योजनाओं का लाभ जनता को मिला है जिसको आधार बनाते हुए हमें जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावी रण में जीत दिलाना है वही 2023 में एक बार फिर भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनानी है।

वक्ता पंकज शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में शहर से लेकर ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं इसके साथ ही उनके द्वारा हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है इन सब बातों को हमें जनता के बीच लेकर जाना है और कांग्रेस की रीति नीति से उन्हें अवगत कराना है इस बार फिर कॉन्ग्रेस की सरकार प्रदेश में बनानी है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जी के नेतृत्व में आगे बढ़ना है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...