छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी  भागीदारी हो: मुख्यमंत्री बघेल 

HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी  भागीदारी हो: मुख्यमंत्री बघेल 

Date:

एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री 


रायपुर, 01 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में समाचार पत्र समूह ‘‘दैनिक भास्कर’’ द्वारा आयोजित ‘‘36 गढ़ एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह 2022-23’’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कला जगत तथा सामाजिक सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति तथा संगठनो को अवार्ड देकर सम्मानित किया। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध राज्य के रूप में पहचान देने के लिए हमारी सरकार द्वारा निरंतर कार्य हो रहे हैं। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश और प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ युवा शक्ति से भरपूर है। इनमें असीम ऊर्जा निहित है। इनका सही ढंग से इस्तेमाल के जरिए छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए। 
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर नगर पालिक निगम रायपुर श्री एजाज ढेबर ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में  छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में एक नई पहचान मिली है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पदमश्री श्री भारती बन्धु तथा डॉ. संदीप दवे, श्री अशोक काकड़िया, श्री गौरव शुक्ला, श्री आनंद सिंघानिया, श्री अनिल देशलहरा, श्री सुनील जैन, डॉ. युसूफ, श्री यश टुटेजा, श्री आनंद महलवार, श्री राजेश अग्रवाल, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री अंकित अग्रवाल, डॉ. अभिमन्यु साहू, श्री शिव अग्रवाल, डॉ. राज मनहरे, श्री हरिराम पटेल, श्री विजय यादव, श्री अनुज गोयल, श्री आनंद त्रिपाठी, श्री बी.एल. अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर समूह के राज्य संपादक श्री शिव दुबे ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर समूह के पदाधिकारी तथा प्रबंधन के सदस्यगण उपस्थित थे। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...