रायपुर : जल जीवन मिशन: राज्य में 23.30 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन…

HomeCHHATTISGARHरायपुर : जल जीवन मिशन: राज्य में 23.30 लाख से अधिक परिवारों...

Date:

जांजगीर-चांपा जिला घरेलू नल कनेक्शन देने मेें सबसे आगे
रायपुर, 06 जून 2023
राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अब तक 23 लाख 30 हजार 317 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 971 स्कूलों, 41 हजार 692 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 290 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सर्वाधिक 2 लाख 3 हजार 755 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में सबसे आगे है।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस.भारतीदासन और मिशन संचालक श्री आलोक कटियार द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।
    जल जीवन मिशन के तहत अब तक राजनांदगांव जिले में 1 लाख 64 हजार 760, रायपुर जिले में 1 लाख 31 हजार 918, रायगढ़ जिले में 1 लाख 31 हजार 013, धमतरी जिले में 1 लाख 20 हजार 790, बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 लाख 14 हजार 871, महासमुंद जिले में 1 लाख 13 हजार 952, कवर्धा 1 लाख 7 हजार 216, दुर्ग 1 लाख 1 हजार 526, बिलासपुर जिले में 99 हजार 470 और बेमेतरा जिले में 97 हजार 598 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह मुंगेली में 93 हजार 731, बालोद में 93 हजार 040, गरियाबंद 79 हजार 451, जशपुर में 68 हजार 340, सरगुजा जिले के 66 हजार 463, बलरामपुर में 66 हजार 227, बस्तर में 62 हजार 445, कांकेर 61 हजार 982, कोरबा में 62 हजार 146, सूरजपुर में 60 हजार 695, कोरिया में 58 हजार 833, कोण्डागांव में 58 हजार 217, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 28 हजार 539, सुकमा में 23 हजार 996, बीजापुर 22 हजार 877, दंतेवाड़ा में 21 हजार 226 और नारायणपुर जिले में 15 हजार 240 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...