नहीं रहे आलिया के नाना…

HomeNationalनहीं रहे आलिया के नाना...

Date:

नई दिल्ली : 02 जून 2023

फेमस एक्ट्रेस के नाना का निधन, पिछले कई दिनों से अस्पताल में चल रहा था इलाज!

नई दिल्ली: फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र राजदान का निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कई दिनों से बिमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नाना की डेथ पर आलिया ने एक वीडियो शेयर करके उन्हें याद किया है। आलिया भट्ट अपने नाना नरेंद्र राजदान के करीब थीं। 93 साल के नरेंद्र राजदान की जब तबीयत खराब हुई, तो आलिया ने अपने सारे शेड्यूल कैंसल कर उनके साथ रहने का फैसला किया। नाना की डेथ के बाद एक्ट्रेस ने उनका एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नरेंद्र राजदान अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने हमेशा आलिया को मुस्कुराने की सलाह दी।

आलिया वीडियो शेयर करते हुए लिखती हैं, 93 साल तक गोल्फ खेला। 93 साल की उम्र तक काम किया। बेस्ट ऑमलेट बनाई। सबसे अच्छी स्टोरीज सुनाई। वायलेन बजाते थे। अपनी नातिन के साथ खेला। क्रिकेट से प्यार किया। स्केचिंग से प्यार था और फैमिली को भी बहुत प्यार करते थे। जीवन के आखिरी समय तक उन्होंने खुद की लाइफ से प्यार किया। मेरे दिल दर्द से भरा हुआ है, लेकिन खुश हूं कि मेरे नाना हम सबको खुशी से जीना सीखाया। हम फिर मिलेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का...