ब्रांडेड कंपनी के पाउच में किया जा रहा था नकली गुटखा जब्त …

HomeCHHATTISGARHब्रांडेड कंपनी के पाउच में किया जा रहा था नकली गुटखा जब्त...

Date:

रायपुर : 31 मई 2023

सेहत के नजरिये से देखा जाए तो तम्बाकू सेवन घातक हो सकता है | परन्तु घातक होने के बावजूद स्थिति यहाँ तक आ पहुंची कि डिमांड के चलते लोग ब्रांडेड कम्पनी के पाउच में नकली गुटखा पैक कर मार्केट में सप्लाई कर रहे हैं | इसी बीच मंदिर हसौद विधानसभा बायपास में मंगलवार की रात खाद्य विभाग ने छापा मारकर 1 करोड़ से ज्यादा का गुटखा जब्त किया है | जिसे मानिकचंद और सितार के पाउच में पैक किया जा रहा था |

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सैकड़ों बंडल जर्दा युक्त गुटखा और उसे बनाने वाला सामान, सुपारी और पाउच जब्त किए गए हैं। इसे बनाने के लिए यहां रखी गई 23 मशीनों को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों को शक है कि यहां लंबे समय से नकली गुटखा बनाने का काम चल रहा था। खाद्य विभाग की टीम को नकली गुटखा के पाउच बाज़ार में नकली होने की खबर पहले ही थी | मुखबीर की सूचना के बाद अधिकारीयों की टीम ने मंगलवार की रात को दबिश दी | तीन से ज्यादा बोरो में नकली गुटखा और काली पाउच मिले | वही नकली गुटखा बनाने का कच्चा माल और तम्बाकू और सुपारी की मिक्सचर मशीन भी मिली | नकली गुटखा ब्रांडेड कम्पनी मानिकचंद और सितार के पाउच में पैक किये जा रहे थे |

अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में करीब 40 मजदूर काम करते हुए मिले है | ये सभी मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले है. उनसे पूछताछ में पता चला है कि रोजाना करीब 300-400 बोरा माल वे बनाकर सप्लाई करते थे. प्रति बोरे में जाने वाले गुटखा करीब 10 हजार रूपए को होता था. मजदूरों ने अधिकारियों को बताया कि वे रात 10 बजे का बाद काम शुरू करते थे और सुबह में ये फैक्ट्री बंद रहती थी और यहां से गुटखा सप्लाई का काम सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच ही होता था | खाद्य विभाग के साथ पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भी पहुँच गयी है | कर्मचारियों से पूछताछ जारी है | फैक्ट्री दुर्ग के किसी गुरमुख जुमनानी नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है. हैरानी की बात ये है कि यहां टीम को एक वसीम खान नाम का सुपरवाइजर भी इन्हें मिला. इतना ही नहीं इन मजदूरों को फैक्ट्री में अंदर बंद कर के ये पूरा काम कराया जाता था और ये वहां से सुबह के वक्त भी बाहर नहीं निकलते थे. टीम जब छापा मारने पहुंची तब लेबर गेट के अंदर बंद थे और पुलिस के आने के बाद ताला तोड़कर टीम छापा मारने के लिए अंदर पहुंची. यहां से सीजी 07 सीएल 9474 नंबर की एक ट्रक भी मिली है, जिससे माल सप्लाई किया जाता था |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...