शहीद सालिक राम की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण….

HomeCHHATTISGARHशहीद सालिक राम की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण….

Date:

मनीष साहू : भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपु: 06 मई 2023 : डीआरजी के मेजर सालिक मरकाम नक्सलियों से लोहा लेते हुए थे वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके प्रथम पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण उनके गृह ग्राम चवेला में किया गया। प्रतिमा का निर्माण शहीद के परिजनों ने कराया। इस दौरान प्रतिमा स्थल पर सालिक अमर रहे के नारे गूंजते रहे। शहीद की पत्नी एवं परिवार रो रहे थे इस दौरान मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। शहीद के माता बुधिया बाई मरकाम पत्नी यशोदा मरकाम, टार्जन मरकाम-भिवेश मरकाम (पुत्र) अखलूराम -कामिनबाई बड़े भैया-भाभी चेमनलाल-खिलेश्वरी, दिलेश्वरी भतीजा-भतीजी एवं समस्त ग्रामवासी शहीद को श्रद्धांजलि दी। नारायणपुर जिले के बॉर्डर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच 4 मई 2022 को हुई मुठभेड़ में जवान सालिक मरकाम शहीद हो गया था। शहीद जवान भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम चवेला निवासी था। बता दें कि परिवार व स्थानीय लोगों की पहल पर शहीद सालिक मरकाम की एक प्रतिमा उनके पैतृक आवास के समीप ही स्थापित की गई है। इस दौरान स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा शहीद सालिक मरकाम अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए देश के लिए शहादत दे दी है। उनके बलिदान को कभी नहीं भुला सकता। प्रशासन की ओर से मौजूद एडिश्नल एसपी रत्ना सिंह ने कहा कि शहीद के परिवार को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, कभी भी जरूरत पड़ने पर वह मुझे अपने साथ पाएंगे। उनके साथ एसडीओपी प्रशान्त पैकरा, थाना प्रभारी तेज वर्मा भी मौजूद रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...