HomeCHHATTISGARHRAIPUR45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल...

Date:

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल बना मानव सेवा की मिसाल…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिकित्सकों और पूरी टीम को दी बधाई, जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज और डॉरमेटरी का भूमिपूजन |

रायपुर। नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह संस्थान अपने निःस्वार्थ सेवा कार्यों से इस भावना को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों बच्चों को नया जीवन देने के साथ अस्पताल ने उनके परिवारों के जीवन में आशा, विश्वास और खुशियां लौटाई हैं। मुख्यमंत्री ने श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सेवाभावी कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी शामिल हुए। उन्होंने अस्पताल द्वारा बच्चों के निःशुल्क उपचार और मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए 45 हजार सफल शल्य चिकित्साओं की उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अस्पताल ने साबित किया है कि चिकित्सा सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि संवेदना, विश्वास और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसी कार्यक्रम में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज भवन और डॉरमेटरी का भूमिपूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान से विशेष रूप से जनजातीय अंचलों के युवाओं और बेटियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा प्राप्त करने तथा रोजगार के नए अवसर हासिल करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता जरूरी है। नर्सिंग कॉलेज इस दिशा में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य गरीब, वंचित और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक परिवार तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल जैसे सेवाभावी संस्थानों की सहभागिता इस लक्ष्य को और मजबूती देती है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related