HomeCHHATTISGARHRAIPURडीएसपी सुरेश कुमार ध्रुव को मिलेगा पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान 2026...

Date:

डीएसपी सुरेश कुमार ध्रुव को मिलेगा पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान 2026…

अपराध अनुसंधान और उत्कृष्ट विवेचना में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य सरकार ने किया चयन, राज्योत्सव में होंगे सम्मानित |

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीएसपी सुरेश कुमार ध्रुव को प्रतिष्ठित पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान 2026 के लिए चयनित किया है। वर्तमान में वे आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW), रायपुर में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। अपराधों की विवेचना, अनुसंधान और प्रभावी जांच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना है। राज्योत्सव 2026 के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किए जाएंगे। अन्य चयनित सम्मान प्राप्तकर्ताओं में रायगढ़ के समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान, बिलासपुर की तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान को पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान तथा कुम्हारी के विश्व गीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम को यतियतन लाल सम्मान के लिए चुना गया है। इन सम्मानों के माध्यम से प्रदेश में सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

राज्योत्सव का शुभारंभ 1 नवंबर को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की उपस्थिति में होगा। पहले दिन गायिका पुलक मुच्छाल, 2 नवंबर को गायिका स्वास्ति मेहुल और 3 नवंबर को समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में गायक अभिजीत भट्टाचार्य प्रस्तुति देंगे। आयोजन का प्रमुख आकर्षण भारतीय वायुसेना की सारंग टीम का एयर शो होगा, जिसमें नौ हेलीकॉप्टर अपने हवाई करतब दिखाएंगे। उल्लेखनीय है कि 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ देश का 26वां राज्य बना था। इसी ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में प्रतिवर्ष राज्य स्थापना दिवस पर राज्योत्सव आयोजित किया जाता है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related