HomeCHHATTISGARHRAIPURबिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान फिर बंद, 42 यात्रियों की बुकिंग रद्द...

Date:

बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान फिर बंद, 42 यात्रियों की बुकिंग रद्द…

25 अक्टूबर को शुरू हुई सेवा पांच दिन में ठप; हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने तत्काल बहाली की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी |

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को एक बार फिर झटका लगा है। बिलासपुर से कोलकाता के लिए 25 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई सीधी विमान सेवा 30 अक्टूबर की उड़ान रद्द होने के साथ बंद हो गई। पहली उड़ान में 36 यात्रियों ने सफर किया था, जबकि अगली उड़ान के लिए 42 यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे। सेवा रद्द होने से उनकी बुकिंग भी प्रभावित हुई। अब इस उड़ान को हैदराबाद से जोड़ने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 12 अगस्त को उड़ान का समय बदला गया था और 18 सितंबर को कम यात्री मिलने का हवाला देकर सेवा बंद कर दी गई थी। ऐसे में दोबारा शुरू हुई सीधी उड़ान का महज पांच दिन में बंद होना यात्रियों के लिए निराशाजनक है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने उड़ान रद्द किए जाने पर नाराजगी जताते हुए सेवा तत्काल बहाल करने की मांग की है। समिति ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक से हस्तक्षेप की अपील की है। समिति का कहना है कि सीधी उड़ान बंद होने से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को दूसरे शहरों के रास्ते यात्रा करनी पड़ेगी। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सेवा शीघ्र बहाल नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। बार-बार उड़ान शुरू होने और बंद होने से बिलासपुर की हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही है और यात्रियों को स्थायी सुविधा नहीं मिल पा रही है।

बिलासपुर से विमान सेवाओं का बंद होना नया मामला नहीं है। 4 जून 2022 को शुरू हुई बिलासपुर-भोपाल उड़ान सितंबर में बंद कर दी गई थी। जगदलपुर और प्रयागराज रूट की सेवाएं भी कम यात्री मिलने के कारण बंद हुईं। बिलासपुर-इंदौर उड़ान 3 अक्टूबर 2022 को शुरू हुई, लेकिन एलायंस एयर ने 4 मार्च 2023 को इसका संचालन रोक दिया। वहीं, फ्लाई बिग की 18 सीटों वाली बिलासपुर-बीकानेर सेवा भी खराब रोशनी का हवाला देकर पिछले तीन महीने से बंद बताई गई है। लगातार विमान सेवाएं बंद होने से क्षेत्र की हवाई सुविधा पर सवाल उठ रहे हैं। अब यात्रियों और समिति की नजर बिलासपुर-कोलकाता उड़ान की बहाली पर है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की…

बिजली, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों...

जिले में अब तक 1285.0 मिलीमीटर औसत वर्षा…

सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 1498.0 मिलीमीटर, आज 41.7...