HomeCHHATTISGARHRAIPURराज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, कहा— सत्य और अच्छाई...

Date:

राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, कहा— सत्य और अच्छाई की सदैव होती है जीत…

मुख्य सुर्खियां

  • राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी
  • अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है विजयादशमी
  • सद्भाव, एकता और शांति बनाए रखने का किया आह्वान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि दशहरा का पर्व हमें जीवन में आने वाली कठिनाइयों के बावजूद अपने आदर्शों और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है। यह उत्सव सिखाता है कि सत्य, सदाचार और अच्छाई के मार्ग पर चलते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से समाज में सद्भाव, एकता और शांति बनाए रखने के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि जो लोग सत्य और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है। विजयादशमी का संदेश प्रत्येक व्यक्ति को नैतिकता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

खबरें और भी…

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बालोद में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम सूची…

मुख्य सुर्खियां 12 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी प्रारंभिक मतदाता...

रायपुर में कल रेलवे का बड़ा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री साय तीन ट्रेन सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी…

ताड़ोकी–रावघाट और अभनपुर–कुरुद रेल परियोजनाओं का उद्घाटन, रायपुर में...