शराबी ड्राइवर ने मचाया हड़कंप, तीन को कुचला, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर…

HomeCHHATTISGARHशराबी ड्राइवर ने मचाया हड़कंप, तीन को कुचला, आधा दर्जन वाहनों को...

Date:

शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने एक-एक कर आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों को चपेट में लेते हुए एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जहां मौके पर मौत हो गई|

तिल्दा : दिलीप वर्मा (24 अप्रैल 2023 )

तिल्दा। तिल्दा शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने एक-एक कर आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों को चपेट में लेते हुए एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल गए। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

ट्रक सेठिया ट्रांसपोर्ट रायपुर की बताई जा रही है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। खाली ट्रक तेज रफ्तार से लहराते हुए आ रही थी, इसी बीच टॉकीज के पास उन्होंने एक कार को चपेट में लेते हुए एक सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.. इस हादसे के बाद शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और एक-एक कर आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों को टक्कर मारते हुए 2 और लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के मौत का तांडव को देखते हुए आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक अफरा तफरी मची रही। आखरी में ट्रक एक टीवी फर्नीचर दुकान में घुस गई। जहां चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.. घटना रात की होने की वजह से सड़क पर भीड़ कमती वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी पुलिस ने चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...