HomeCHHATTISGARHBastar सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर...

Date:

 सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को…

 नोडल अधिकारी नियुक्त, जिले के 1685 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बस्तर /कांकेर, 07 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल रायपुर के द्वारा सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (एलएसएटी-26) 11 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कांकेर शहर में 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जिले के लगभग 1685 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री टीकाराम देवांगन को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा के लिए जिले में शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मिडियम मॉडल कॉलेज कांकेर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सिंगारभाट कांकेर और शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related