कोरोना अपडेट – कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक्टिव मरीजों की संख्या उड़ा देगी आपके होश, 3 संक्रमितों की हुई मौत

HomeCHHATTISGARHकोरोना अपडेट - कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक्टिव मरीजों की संख्या उड़ा...

Date:

22 अप्रैल 2023

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलो में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रदेश में 518 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 265 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। लगातर सामने आ रहे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहा है। 518 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3 हजार 275 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है। आज छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अन्य जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। प्रदेश में 18 अप्रैल को हुई कोरोना जांच में सबसे ज्यादा मरीज रायपुर में मिले हैं। राजधानी रायपुर में 65 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं बिलासपुर में 29 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दुर्ग से 37, सरगुजा से 34, महासमुंद से 28, रायगढ़ से 17, राजनांदगांव से 33, बलौदबाज़ार से 49, धमतरी से 13, कोरबा से 15, गरियाबंद से 1, कांकेर से 26 , कोरिया से 27 मरीज मिले हैं । छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में छत्तीसगढ़ में बीते कल 6 हजार 223 सैम्पलों की जांच हुई। इसमें 518 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 9.69 प्रतिशत पहुंच गई है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...