HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर में 18 सितंबर को सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कवि करेंगे...

Date:

रायपुर में 18 सितंबर को सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कवि करेंगे रचनाओं का पाठ…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु
  • मुक्ताकाशी मंच पर 18 सितंबर को शाम 7 बजे होगी ‘भव्य काव्य संध्या’।
  • छत्तीसगढ़ के साथ लखनऊ और जबलपुर के रचनाकार देंगे प्रस्तुति।
  • संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल।

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 18 सितंबर 2026 को महंत घासीदास स्मारक परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच में ‘भव्य काव्य संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से होने वाली इस काव्य संध्या में छत्तीसगढ़ के नामचीन कवि अपनी चर्चित रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में देश के अन्य हिस्सों से आमंत्रित रचनाकार भी अपनी साहित्यिक प्रस्तुतियां देंगे।

काव्य संध्या में लखनऊ की श्रृंगार रस की कवयित्री सुश्री सोनी मिश्रा और जबलपुर के श्री विनोद नयन विशेष रूप से काव्य पाठ करेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के स्थानीय कवियों की भी सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन के दौरान श्रोताओं को विभिन्न रस और भावों से जुड़ी रचनाएं सुनने का अवसर मिलेगा।

संस्कृति विभाग के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साहित्य और संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘भव्य काव्य संध्या’ इसी कड़ी का हिस्सा है, जो छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा को मंच प्रदान करेगी। विभाग ने साहित्य एवं कविता प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर के लोकभवन में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान विश्वकर्मा...

CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025: 265 पदों के दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू स्थगित, नई तारीख बाद में होगी जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बातें • परीक्षा: राज्य सेवा परीक्षा-2025• आयोग:...

बिलासपुर में आज जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 10 लाख दीपों से रोशन होगा पूरा जिला…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बातें बिलासपुर जिले में करीब 10 लाख...