स्वतंत्र छत्तीसगढ़
प्रमुख बिंदु:
- अंबिकापुर के दर्रीपारा में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पर हमला
- आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट
- गंभीर रूप से घायल नेता को रायपुर रेफर किया गया
- नामजद सात आरोपियों पर केस, चार गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के दर्रीपारा क्षेत्र में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्ध पर शनिवार शाम जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें घर के सामने घेर लिया। बचने के लिए वह घर के भीतर चले गए, लेकिन आरोपी कथित तौर पर घर में घुस गए और उन्हें बाहर खींचकर लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में उनके सिर, चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कांग्रेस नेता ने एक भाजपा नेता पर हमला कराने का आरोप लगाया है, हालांकि इस संबंध में पुलिस जांच जारी है। मणीपुर पुलिस ने नामजद सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त एक बुलेट वाहन भी जब्त किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं स्थानीय रहवासियों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जताते हुए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें कुछ युवक कांग्रेस नेता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



I’ve been playing here for a few weeks now and the payouts are surprisingly fast. Definitely one of the smoother experiences I’ve had lately. Check out br333bet8 if you want a reliable spot.
The interface is so user-friendly and it loads quickly on my phone. I had a blast playing last night. Definitely give kr39korwin a try if you love winning big.