HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, लाखों...

Date:

रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक सरकारी शराब दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान से शुरुआत में धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल गंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

बताया जा रहा है कि शराब दुकान के कर्मचारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क नहीं हो पाने के कारण पुलिस और दमकल कर्मियों को कुछ समय तक दुकान के बाहर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास स्थित होटलों में ठहरे लोगों को एहतियातन बाहर निकालकर होटल खाली कराए गए। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाद में आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा दुकान खोली गई, लेकिन तब तक आग दुकान के अधिकांश हिस्से में फैल चुकी थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान में रखी सरकारी अंग्रेजी शराब भी आग की चपेट में आ गई और बड़ी मात्रा में शराब जलकर नष्ट हो गई। नए सिस्टम के तहत कई शराब प्लास्टिक की बोतलों में रखी होने के कारण भीषण गर्मी से बोतलें पिघल गईं। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। दमकलकर्मी अलसुबह तक आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आग लगने के कारण और वास्तविक नुकसान का आंकलन स्पष्ट हो सकेगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अर्टिगा कार से 12 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बसना...