अंबिकापुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: बोरे में बंद मिले बुजुर्ग दंपती के शव, बड़ा बेटा फरार…

HomeCHHATTISGARHAmbikapurअंबिकापुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: बोरे में बंद मिले बुजुर्ग दंपती...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में बुजुर्ग दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। हीराधर यादव (55) और उनकी पत्नी गुलाबी यादव (50) के शव घर के एक कमरे में खून से सने बोरों के अंदर मिले। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से उनका बड़ा बेटा जदू यादव फरार है, जिस पर पुलिस को हत्या में शामिल होने का संदेह है।

हेड लाइंस
बोरे में बंद मिले बुजुर्ग दंपती के शव
सिर पर धारदार हथियार से किए गए थे गंभीर वार
वारदात के बाद से बड़ा बेटा फरार, पुलिस को हत्या का संदेह
शवों को ठिकाने लगाने की तैयारी में होने की आशंका

घर का ताला खोलते ही सामने आया खौफनाक मंजर
जानकारी के अनुसार, परसापारा निवासी हीराधर यादव अपनी पत्नी गुलाबी यादव और बड़े बेटे जदू यादव के साथ पुराने घर में रहते थे। छोटा बेटा मोहन यादव अपने परिवार के साथ कुछ दूरी पर बने नए घर में रहता है। सोमवार सुबह मोहन दूध लेने पुराने घर पहुंचा तो दरवाजों पर सांकल लगी मिली। माता-पिता और भाई के नहीं मिलने पर उसने आसपास तलाश की और घर में काम करने वाले सुकृत नागेश की मदद से अंदर प्रवेश किया।

कमरे में फैला था खून, दो बोरों में मिले शव
घर के एक कमरे का ताला तोड़ने पर अंदर खून फैला हुआ मिला और वहां खून से सने दो बोरे रखे थे। सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस, एसडीओपी तूल सिंह पट्टावी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बोरे खोलने पर उनमें हीराधर यादव और गुलाबी यादव के शव मिले। दोनों के सिर में गहरे घाव थे और पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला माना है।

फरार बड़े बेटे पर पुलिस को शक
घटना के बाद से दंपती का बड़ा बेटा जदू यादव लापता है। पुलिस को संदेह है कि हत्या के बाद शवों को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, लेकिन किसी कारण शव घर में ही छोड़कर संदेही फरार हो गया। मोहन यादव के अनुसार, जदू लंबे समय से माता-पिता के साथ रह रहा था और घर में कभी-कभी मामूली विवाद भी होते थे। हालांकि, परिवार को ऐसी किसी बड़ी वारदात की आशंका नहीं थी।

पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार जदू यादव की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि उसके मिलने और पूछताछ के बाद इस दोहरे हत्याकांड की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ / मौसम रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में मानसून...

अवैध सागौन लकड़ी जब्त; कीमत लगभग 85 हजार रुपए…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंसकोरबा के भूलसीडीह क्षेत्र में रात्रि...