स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर, छत्तीसगढ़। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में संगठन और डिजिटल रणनीति के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। छत्तीसगढ़ से जुड़े दीपक म्हस्के को पार्टी का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है, जबकि महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हेड लाइंस
BJP की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
दीपक म्हस्के बने राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक
अमित मालवीय राष्ट्रीय IT प्रभारी की भूमिका में बने रहेंगे
महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कमान
डिजिटल रणनीति में बड़ा बदलाव: भाजपा की राष्ट्रीय टीम में लंबे समय से पार्टी की आईटी और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े अमित मालवीय की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार अमित मालवीय पार्टी के राष्ट्रीय IT प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

कौन हैं दीपक म्हस्के? दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ भाजपा से जुड़े सक्रिय संगठनात्मक नेता माने जाते हैं और पार्टी की डिजिटल एवं सोशल मीडिया गतिविधियों में अनुभव रखते हैं। हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। अब राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया संयोजन की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।
रूप कुमारी चौधरी को भी बड़ी जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ की महासमुंद लोकसभा सीट से सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के दो चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को राज्य के संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
खबरें और भी…



The variety of games available is impressive. I really appreciate how stable the platform is even during peak hours. Check out vnh13game if you want a reliable place to play.