स्वतंत्र छत्तीसगढ़ / दुर्ग
दुर्ग, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोट्टे चोको पाई के उत्पादन और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। विभाग की ओर से लिए गए खाद्य उत्पाद के सैंपल की लैब जांच में नमूना अमानक (Substandard) पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संबंधित उत्पाद के निर्माताओं और विक्रेताओं को तत्काल प्रभाव से उत्पादन और बिक्री बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

उत्पादन और बिक्री बंद करने के निर्देश: अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जितेंद्र कुमार नेले ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, दुर्ग जिले में संबंधित लोट्टे चोको पाई के निर्माण, भंडारण और विक्रय पर रोक रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लैब जांच में सैंपल के मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण यह कदम उपभोक्ताओं के हित और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। खाद्य विभाग की आगे की कार्रवाई और मामले से जुड़े अन्य विवरणों पर अपडेट जारी है।
ख़बरें और भी…


